Study Alert: फसलों को बचाने वाले कीटनाशक बिगाड़ रहे इंसानी सेहत, ब्रेन-नसों की सबसे गंभीर बीमारी का खतरा

अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से मौसमी फल-सब्जियों और पौष्टिकता वाली चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। फल-सब्जियों से हमें शरीर के लिए जरूरीविटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, जो कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। पर सवाल ये है कि क्या हमारी थाली में रोज आने वाली सब्जियां और फल पूरी तरह सुरक्षित हैं क्या वास्तव में इससे सेहत को फायदा हो रहा है या फिर नुकसान ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि कई अध्ययन लगातार इस बात को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि खेतों में फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक असल में इंसानी सेहत के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हो सकते हैं। इसी से संबंधित एक हालिया रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि कीटनाशक यानी पेस्टिसाइड इंसानों के दिमाग और नसों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे सबसे खतरनाक तंत्रिका संबंधी बीमारियों में से एक एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (एएलएस) का जोखिम बढ़ता जा रहा है। एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस तंत्रिका तंत्र की गंभीर बीमारी है। यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की उन तंत्रिका कोशिकाओं (मोटर न्यूरॉन्स) को नष्ट करती है जो शरीर की मांसपेशियों को नियंत्रित करती हैं। समय के साथ यह बीमारी और बढ़ती जाती है, जिससे चलना, बोलना, खाना और सांस लेना भी कठिन हो जाता है। तो क्या जिन फलों-सब्जियों को आप हेल्दी मानकर खाते आ रहे हैं वही हमारी सेहत के लिए खतरा साबित हो रहे हैं

#HealthFitness #National #PesticidesAndAls #AlsRisk #MotorNeuroneDisease #AmyotrophicLateralSclerosis #PesticideExposure #मोटरन्यूरॉनडिजीज #कीटनाशककाखतरा #न्यूरोलॉजिकलबीमारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 12:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Study Alert: फसलों को बचाने वाले कीटनाशक बिगाड़ रहे इंसानी सेहत, ब्रेन-नसों की सबसे गंभीर बीमारी का खतरा #HealthFitness #National #PesticidesAndAls #AlsRisk #MotorNeuroneDisease #AmyotrophicLateralSclerosis #PesticideExposure #मोटरन्यूरॉनडिजीज #कीटनाशककाखतरा #न्यूरोलॉजिकलबीमारी #VaranasiLiveNews