ईटिंग जेटलैग: शनिवार-रविवार की ये एक आदत बढ़ा सकती है हृदय रोगों का जोखिम, पुरुष सबसे ज्यादा खतरे में
दुनियाभर में बढ़ रहीक्रॉनिक बीमारियां चाहे वो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर हो या फिर हार्ट-किडनी की बीमारी, इन सभी में लाइफस्टाइल की गड़बड़ी बहुत कॉमन है। भले ही इस तरफ हमारा ध्यान न जाता हो, पर दिनभर में हम जो कुछ भी करते हैं, ऑफिस में जिस तरह सेकाम करते हैं, खाते हैं या फिर सोते हैं, इन सभी का हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम उम्र से ही सभी लोगों को अपनी लाइफस्टाइल को ठीक रखने की सलाह देते हैं। कम उम्र से ही आदत सही रखने से आगे चलकर कई बीमारियों के खतरे को काफी कम करने में मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर हफ्ते सभी लोगों को कुछ समय निकालकर समीक्षा करनी चाहिए कि क्या हमारी लाइफस्टाइल इन दिनों में सेहत के लिहाज से ठीक रही है आमतौर पर ज्यादातर लोगों की सोमवार से शुक्रवार तक जिंदगी एक तय रफ्तार में चलती है। सुबह उठने से लेकर ऑफिस जाने तक का समय तय होता है, इन दिनों में नाश्ता, लंच और डिनर का समय भी लगभग फिक्स रहता है। लेकिन जैसे ही शनिवार-रविवार आता है, पूरा रूटीन बदल जाता है। वीकेंड पर देर से उठना, नाश्ता देर से करना या छोड़ देना, डिनर भी सामान्य दिनों से काफी देर से करना आम बात है। हमें लगता है कि दो दिन की यह छोटी-सी आजादी शरीर पर क्या ही असर डालेगी लेकिन वीकेंड की इन छोटी-छोटी आदतों से होने वाले जोखिमों को लेकर विशेषज्ञों ने बड़ी चेतावनी जारी की है। अगर आप भी वीकेंड पर खुद को थोड़ा फ्री करने के चक्कर में लाइफस्टाइल खराब कर लेते हैं, तो आइए इसके गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जान लेते हैं।
#HealthFitness #National #EatingJetlag #MealTiming #HeartDisease #देरसेखानाखानेकेनुकसान #IrregularMealTiming #CoronaryHeartDisease #हार्टडिजीज #पुरुषोंमेंहार्टडिजीज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 11:58 IST
ईटिंग जेटलैग: शनिवार-रविवार की ये एक आदत बढ़ा सकती है हृदय रोगों का जोखिम, पुरुष सबसे ज्यादा खतरे में #HealthFitness #National #EatingJetlag #MealTiming #HeartDisease #देरसेखानाखानेकेनुकसान #IrregularMealTiming #CoronaryHeartDisease #हार्टडिजीज #पुरुषोंमेंहार्टडिजीज #VaranasiLiveNews
