Hamirpur (Himachal) News: बरसात की छुट्टियों में ऑनलाइन पढ़ेेंगे विद्यार्थी

हमीरपुर। जिलेभर के 416 प्राथमिक स्कूलों में दाखिल प्री-प्राइमरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थी अब दो माध्यमों से पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षा विभाग ने मानसून प्रशिक्षण कैंप शुरू करने का निर्णय लिया है। कैंप के माध्यम से अब विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यमों से घर और स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। कैंप में स्कूलों में कार्यरत शिक्षक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे ताकि उन्हें बरसात की छुट्टियों के बाद उन्हें परीक्षाएं देने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। कैंप का संचालन 12 अगस्त तक ऑनलाइन जबकि इसके बाद स्कूल खुलने पर ऑफलाइन तरीके से होगा।मानसून प्रशिक्षण कैंप निपुण भारत मिशन, समग्र शिक्षा, पंचकोषीय विकास और ऑनलाइन पठन-पाठन सामग्री को व्यवस्थित करके विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने के लिए शुरू किया गया है ताकि छुट्टियों के बीच भी विद्यार्थियों में लिखने-पढ़ने की आदत को बनाया जा सके। इससे पहले भी विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पर समर प्रशक्षिक कैंप शुरू किया गया था। अब मानसून कैंप के बीच छुट्टियां होने के कारण दोनों कार्यक्रमों को कुछ समय तक ऑनलाइन किया गया है। विद्यार्थियों को छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मानसून प्रशिक्षण कैंप शुरू कर दिया गया है। छुट्टियों के बाद विद्यार्थी ऑफलाइन पढ़ाई करेंगे। -भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी

#StudentsWillStudyOnlineDuringTheRainySeasonHolidays. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 00:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: बरसात की छुट्टियों में ऑनलाइन पढ़ेेंगे विद्यार्थी #StudentsWillStudyOnlineDuringTheRainySeasonHolidays. #VaranasiLiveNews