Rohtak News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए केस स्टडी तैयार करेंगे विद्यार्थी

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कृषि विषय पर अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों की केस स्टडी तैयार करने की सलाह दी है। वे शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में इंटर्नशिप के लिए आए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे।सचिन गुप्ता ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के लगभग दो दर्जन विद्यार्थी पिछले दो महीनों से समूह बनाकर जिला के विभिन्न गांवों में कृषि से संबंधित अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समूह अपने-अपने आवंटित गांव की सर्वोत्तम कृषि कार्य प्रणाली पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अध्ययन में यह भी शामिल करना होगा कि किसानों की आय किस प्रकार बढ़ाई जा सकती है। फसल उत्पादन की लागत को कम करने के लिए कौन-कौन से व्यावहारिक कदम उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भूमि के स्वास्थ्य व भूमिगत जल की गुणवत्ता का आकलन करने पर भी जोर दिया।

#StudentsWillPrepareCaseStudiesToIncreaseFarmers'Income. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 23:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए केस स्टडी तैयार करेंगे विद्यार्थी #StudentsWillPrepareCaseStudiesToIncreaseFarmers'Income. #VaranasiLiveNews