Dehradun News: छात्रों को मिलेगा जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के आमवाला तरला स्थित उत्तराखंड जवाहर बाल भवन में आयोजित शिविर 23 फरवरी तक चलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार ने कहा कि यह शिविर केवल औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि स्वैच्छिक सेवा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर डाॅ. एसवी त्यागी, डाॅ. गोपाल श्रेत्री, प्रो. मनोज कुमार जादौन, डाॅ. सत्यम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
#StudentsWillGetAnOpportunityToImbibeLifeValues #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:41 IST
Dehradun News: छात्रों को मिलेगा जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर #StudentsWillGetAnOpportunityToImbibeLifeValues #VaranasiLiveNews
