Shahjahanpur News: नारी वंदन अधिनियम के लिए छात्राओं को जागरूक किया
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.रुपांशुमाला ने छात्राओं को अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के समर्थन के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करें। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक सिर्फ एक कानून नहीं हैं, बल्कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व, उनके आत्मसम्मान व लोकतांत्रिक भागेदारी को मजबूत करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। हिंदी विभाग की प्रो.दुर्गावती सिंह ने बताया कि अधिनियम के तहत लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की गई हैं। यह महिला आरक्षण प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस बीच हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद
#StudentsWereSensitizedRegardingTheNariVandanAdhiniyam. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:55 IST
Shahjahanpur News: नारी वंदन अधिनियम के लिए छात्राओं को जागरूक किया #StudentsWereSensitizedRegardingTheNariVandanAdhiniyam. #VaranasiLiveNews
