Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी कानून व अधिकारों की जानकारी
यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव अलाहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर प्राधिकरण चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज के निर्देशों पर लगाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कानूनी सहायता प्राप्त करने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।कानूनी जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमित्रा कादियान व पैनल अधिवक्ता अलीशा शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, पॉक्सो, शिक्षा का अधिकार, नालसा की आशा, नशीली दावों के खिलाफ जागरूकता का अभियान, नालसा वीर परिवार सहायता योजना, बंधुआ मजदूरी इत्यादि मुद्दों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नालसा टोल फ्री नंबर 15100 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 से भी अवगत करवाया गया। सीजेएम सुमित्रा कादियान ने साइबर क्राइम पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के दुरुपयोग व डिजिटल सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें नंदिनी व अर्चित ने खंड स्तर पर प्रथम, जिलास्तर पर प्रथम, जोनल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दोनों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई है। दोनों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता अनिश्का शर्मा ने सभी विषयों के बारे में सरल उदाहरणों से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य मुकेश रोहिल के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान लीगल लिटरेसी इंचार्ज प्रमोद भारती, मीनाक्षी, रीना, संजय कुमार, संजीव कुमार, ऋषि गुप्ता, भगवती शर्मा, स्वाति, सुखवंत चौधरी, कुलदीप कौर, सोनिया, विपिन, राहुल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद------------
#StudentsWereInformedAboutTheLawAndTheirRights #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 03:05 IST
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी कानून व अधिकारों की जानकारी #StudentsWereInformedAboutTheLawAndTheirRights #VaranasiLiveNews
