Kullu News: संविधान के आदर्शों पर चलने की विद्यार्थियों ने ली शपथ
कुकुमसेरी कॉलेज में मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति किया जागरूकसंवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि और प्रो. सुरेंद्र कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुआ। अतिथियों का पारंपरिक खतग और बैज पहनाकर स्वागत किया गया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सालिक राम ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान निर्माण की पृष्ठभूमि और नागरिकों के दायित्वों की जानकारी भी दी। बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी कार्तिक ने संविधान के महत्व और नागरिकों की भूमिका पर विचार रखे। इस मौके पर डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. माया देवी, पुस्तकालयाध्यक्ष रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक श्याम लाल, धरम देई, अजीत कुमार और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।
#StudentsTookAnOathToFollowTheIdealsOfTheConstitution #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 17:15 IST
Kullu News: संविधान के आदर्शों पर चलने की विद्यार्थियों ने ली शपथ #StudentsTookAnOathToFollowTheIdealsOfTheConstitution #VaranasiLiveNews
