Jind News: विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसीजींद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इसका आयोजन किया। उप प्राचार्य अनिला श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने नशे के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। अशोक कुमार वर्मा ने कविता और गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नशा शौक से शुरू होकर शोक पर समाप्त होता है। नशा कारोबारी जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। उप प्राचार्य अनिला श्रीवास्तव ने ऐसे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में 535 छात्र-छात्राओं और 25 शिक्षकों ने भाग लिया। लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
#StudentsTaughtTheLessonOfStayingAwayFromDrugs. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 16:24 IST
Jind News: विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ #StudentsTaughtTheLessonOfStayingAwayFromDrugs. #VaranasiLiveNews
