समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करें विद्यार्थी: सीडीओ

अग्रसेन इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि सफलता पाने के लिए मेहनत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, बशर्ते मेहनत पूरी ईमानदारी और लगन के साथ होनी चाहिए। ज्ञान बढ़ाने के लिए विद्यार्थी समाचार पत्र पढ़ने की आदत जरूर डालें। समाचार पत्र पढ़ने से काफी ज्ञान होता है जो कि प्रतियोगात्मक परीक्षाओं में काम आता है। इस दौरान छात्र देव चौहान, छात्रा प्रियांशी सहित कई विद्यार्थियों ने सीडीओ से जिज्ञासा भरे सवाल भी किए। जिला विद्यालय निरीक्षक पूरन सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ ही चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्य पर ध्यान देकर माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करें। इस दौरान रवेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अमरीश कुमार, निपेंद्र सिंह, नीरज कुमार, सूर्यकांता, अचिन कुमार शर्मा, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

#AligarhNews #NewspaperReadBeMust #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करें विद्यार्थी: सीडीओ #AligarhNews #NewspaperReadBeMust #VaranasiLiveNews