Kangra News: आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह एटर्ना, स्कूल के लिए नई इमारत के निर्माण को मिली मंजूरीसंवाद न्यूज एजेंसी इंदौरा (कांगड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल कंडरोड़ी में शुक्रवार को वार्षिक समारोह एटर्ना उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष कर्नल विवेकानंद कुमार (एसएम) ने मुख्य अतिथि और 9 एफओडी की फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन दीपिका कुमारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की। मुख्य अतिथि कर्नल विवेकानंद कुमार ने कहा कि सेना कमान के तहत संचालित इस विद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सेना कमांडर ने विद्यालय के लिए नई पक्की इमारत के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे विद्यार्थियों को आने वाले समय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।समारोह में एटर्ना थीम के तहत विद्यार्थियों ने शक्ति, जिंगल जम्बोरी, सर्कस कार्निवल, रंगीलो गुजरात, सूफी समां, पहाड़ी धमाल और रंगला पंजाब जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बिलीवर गीत पर विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं, नारी सशक्तीकरण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में रिंकी शर्मा, अनिता पठानिया, अमित शर्मा, राहुल चोपड़ा और कोमल महाजन सहित विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना के साथ उनके सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता भी नजर आई।

#StudentsOfArmyPublicSchoolEnthralledTheAudienceWithTheirCulturalPerformances. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां #StudentsOfArmyPublicSchoolEnthralledTheAudienceWithTheirCulturalPerformances. #VaranasiLiveNews