Mandi News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया प्रेरित

जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय कॉलेज में मंगलवार को बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन प्राचार्य प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से बचने और अपने जीवन का मूल ध्येय ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह ने पीपीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में तथा कॉमर्स विभाग में एम्बेडेड प्रोग्राम के तहत महाविद्यालय को मिले दो नए कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. नवीन निश्चल सूद सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

#StudentsMotivatedToStandAgainstSubstanceAbuse. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया प्रेरित #StudentsMotivatedToStandAgainstSubstanceAbuse. #VaranasiLiveNews