Kaithal News: विद्यार्थियों ने जाना पिजौर का ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं के सैद्धांतिक ज्ञान से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर हरियाणा की समृद्ध ऐतिहासिक, पुरातात्विक और प्राकृतिक संपदा की जानकारी देने के लिए पिजौंर का भ्रमण आयोजित किया गया। हरियाणा सरकार एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को प्रोफेसरों ने प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक संदर्भ और भौगोलिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलगुरु आचार्य राजेन्द्रकुमार अनायत के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस महत्वपूर्ण यात्रा में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. गोविन्द वल्लभ, डॉ. कुलदीप चन्द्र, रोहित कुमार और वर्षा ने सक्रिय भूमिका निभाई। भ्रमण दल ने पिंजौर गार्डन की वास्तुकला और भीमादेवी मन्दिर के पुरातात्विक वैभव का अवलोकन किया। भीमादेवी मन्दिर के प्राचीन पत्थरों पर उकेरी गई शिल्पकारी को देखकर विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए। संवाद
#StudentsLearnedAboutTheHistoricalAndArchaeologicalSignificanceOfPinjore. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:04 IST
Kaithal News: विद्यार्थियों ने जाना पिजौर का ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व #StudentsLearnedAboutTheHistoricalAndArchaeologicalSignificanceOfPinjore. #VaranasiLiveNews
