Faridabad News: मैप में जगह ढूंढते रहे छात्र, एमसीक्यू आसानी से मिले

एचबीएसई 10वी कक्षा के अधिकतर छात्रों को सामाजिक विज्ञान पेपर लगा आसान, कुछ मैप में उलझे संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। जिले में सोमवार को एचबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। अधिकतर छात्रों ने पेपर को आसान बताया। छात्रों ने कहा कि पेपर पाठ्यक्रम के अनुसार ही आया था। हालांकि, मानचित्र में कुछ छात्रों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं एमसीक्यू को छात्रों ने आसान बताया। छात्रों के अनुसार पांच-पांच नंबर के प्रश्न थोड़े कठिन पूछे गए। इसके अलावा पेपर के किसी भी प्रश्न में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। अधिकतर छात्रों ने कहा कि जो स्कूल के समय पढ़ा था, सब उसी में से पूछा गया और कोई भी सवाल पेपर से बाहर नहीं था। छात्रों ने बताया कि उन्होंने पूरा पेपर हल किया और अच्छे नम्बर आने की उम्मीद भी बताई। छात्रों से बातचीत शुरुआत में थोड़ी घबराहट हुई, लेकिन बाद में प्रश्न समझ में आने लगे तो कोई दिक्कत नहीं हुई। मुझे पेपर काफी आसान लगा। -करिश्मा पूरा पेपर एनसीईआरटी पर ही आधारित था। कोई सवाल बाहर से नहीं पूछा गया था। पेपर तय समय में हल हो गया। -पूजापिछले साल के पेपर हल करने से काफी मदद मिली। कई सवाल वहीं से घुमाकर रिपीट हुए थे। -राजू पेपर सिलेबस के अनुसार ही था। मानचित्र के कुछ सवाल थोड़े परेशान करने वाले थे। 80 में से 60 नंबर आने की उम्मीद है। -सनी

#StudentsKeptSearchingForPlacesOnTheMap #FoundMCQsEasily #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: मैप में जगह ढूंढते रहे छात्र, एमसीक्यू आसानी से मिले #StudentsKeptSearchingForPlacesOnTheMap #FoundMCQsEasily #VaranasiLiveNews