Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को एसआईआर प्रक्रिया की दी जानकारी

जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित जिला रेडक्रॉस समिति भवन में एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों व अन्य लाभार्थियों को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई। वहीं, सभी से समय पर अपना फार्म भर कर देने का आह्वान किया।जिला रेडक्रॉस समिति सचिव संजीव धीमान ने बताया कि एसआईआर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक इस प्रक्रिया की सही जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस कार्यालय में कंडक्टर और वाहन चालक लाइसेंस के आवेदकों, महाराजा अग्रसेन कॉलेज तथा मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों, टीआई प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यकर्ताओं और अन्य लाभार्थियों को एसआईआर प्रक्रिया के बारे बताया। स्वीप कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना तथा मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक नागरिक मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।संजीव धीमान ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया से मतदाता पहचान पत्रों और मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों का संशोधन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि निर्धारित प्रपत्र सही तरीके से भरकर संबंधित बीएलओ के पास समय पर जमा करवाएं और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। उन्होंने बताया कि यह अभियान 14 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रोजेक्ट प्रबंधक सुनीता शर्मा, एमईओ जसबीर सिंह, दीपशिखा, राजकुमार, अजय सिंह, जतिन त्यागी, नरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

#StudentsInformedAboutTheSIRProcess. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को एसआईआर प्रक्रिया की दी जानकारी #StudentsInformedAboutTheSIRProcess. #VaranasiLiveNews