Kullu News: केलांग में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया सचेत

वेबिनार में विषय विशेषज्ञों ने दी जानकारीसंवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। साइबर अपराधों और ऑनलाइन खतरों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, साइबर बुलिंग से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी साइबर अपराध का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों को बिना सत्यापन किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन गेमिंग, डिजिटल भुगतान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के सरल उपाय भी बताए। प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद

#StudentsInKeylongSensitizedAboutCybercrime. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 12:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: केलांग में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया सचेत #StudentsInKeylongSensitizedAboutCybercrime. #VaranasiLiveNews