Rohtak News: वर्मीकल्चर इंटर्नशिप में विद्यार्थियों का किया उद्यमिता का मार्गदर्शन

रोहतक। पं. नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग ने चार साप्ताहिक वर्मीकल्चर, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन और सतत मृदा स्वास्थ्य कौशल आधारित इंटर्नशिप के छठे दिन का आयोजन किया। इसमें वर्मीकल्चर उद्यमिता और व्यावसायिक उत्पादन पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर रामबीर घमंडायन (सेवानिवृत्त), संस्थापक, वैदिकग्रो वर्मीकम्पोस्ट, बहादुरगढ़ रहे। जूनियर वारंट ऑफिसर शमशेर सिंह देशवाल (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप से सफल उद्यम तक की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने वर्मीकम्पोस्ट के व्यावसायिक उत्पादन, गुणवत्ता मानकों और विपणन रणनीतियों पर मार्गदर्शन किया। वर्मीकल्चर आधारित स्वरोजगार और व्यावसायिक अवसरों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर रामबीर घमंडायन ने प्राणी विज्ञान विभाग को 50 किलोग्राम वर्मीकम्पोस्ट भेंट किया। उन्होंने विभाग में स्थापित की जा रही वर्मीकल्चर इकाई के लिए निशुल्क केंचुए उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करते हैं। 10-रोहतक के लघु सचिवालय स्थित खंड शिक्षा कार्यालय रोहतक में बीईओ अशोक नांदल से मुलाकात करते प

#StudentsGuidedInEntrepreneurshipThroughAVermicultureInternship. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: वर्मीकल्चर इंटर्नशिप में विद्यार्थियों का किया उद्यमिता का मार्गदर्शन #StudentsGuidedInEntrepreneurshipThroughAVermicultureInternship. #VaranasiLiveNews