Uttarkashi News: लालटेन की रोशनी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूर छात्र

बिजली गुल होने से ऊर्जा निगम के खिलाफ लोगों में आक्रोशउत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकासखंड के खदाड़ा गांव में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत बोर्ड के छात्र-छात्राओं को हो रही है। बिजली नहीं होने के कारण उन्हें लालटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विवेक बिष्ट, दर्मियान सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह, गुलाबू लाल, अरुण भट्ट का कहना है कि बीते शनिवार दोपहर बाद से आधे से अधिक गांव में बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में जंगली जानवरों का भय भी बना है। उनका कहना है कि इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही है। गांव के कई छात्र-छात्राएं इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं लेकिन बिजली न होने के कारण उन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें लालटेन और लैंप की रोशनी में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही ऑनलाइन जानकारी के लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया गया तो उनका फोन बंद आ रहा है। साथ ही इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया गया बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस परेशानी से उन्हें आए दिन जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जाए जिससे परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई में परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीओ प्रमोद भंडारी का कहना है कि इस संबंध में जानकारी है। कर्मचारियों को लाइन ठीक करने भेजा गया है। वहां पर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

#StudentsForcedToPrepareForBoardExamsInLanternLight #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: लालटेन की रोशनी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूर छात्र #StudentsForcedToPrepareForBoardExamsInLanternLight #VaranasiLiveNews