Panchkula News: प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन, तनिष शर्मा की टीम अव्वल

शोध पद्धति पर आधारित प्रतियोगिता में बीए-एमए विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विश्लेषणात्मक क्षमता का हुआ विकासमाई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। शोध पद्धति विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में हुई इस प्रतियोगिता में तनिष शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध संबंधी अवधारणाओं की समझ को मजबूत करना और उनकी विश्लेषणात्मक व तार्किक क्षमता का विकास करना रहा। इसमें बीए द्वितीय वर्ष और एमए समाजशास्त्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान शोध की प्रकृति, प्रकार, डेटा संग्रहण की विधियां, परिकल्पना निर्माण और विश्लेषण से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने सटीक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। अन्य टीमों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक सुभाष चन्द्र और डॉ. पंकज के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और शोध पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। इससे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए जरूरी है।अंत में विजेता टीम को बधाई दी गई और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

#StudentsDeliverImpressivePerformanceInQuiz;TanishSharma'sTeamTakesTopHonors #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panchkula News: प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन, तनिष शर्मा की टीम अव्वल #StudentsDeliverImpressivePerformanceInQuiz;TanishSharma'sTeamTakesTopHonors #VaranasiLiveNews