विश्वविद्यालय में हंगामा: परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव, लापता के पोस्टर लगाए; छात्रों ने लगाया ये आरोप

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विधि के छात्रों ने एनएसयूआई के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। धरना देकर नारेबाजी करते हुए परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगाए। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर लापता के पोस्टर भी चस्पा कर दिए। http:// एनएसयूआई पदाधिकारियों के नेतृत्व में बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के आगरा कॉलेज, आदित्य कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां परीक्षा नियंत्रक नहीं मिले। स्टाफ ने बताया कि वे मीटिंग में हैं। इस पर छात्र-छात्राएं कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी और हंगामा करने लगे। परीक्षा नियंत्रक के केबिन पर लापता के पोस्टर भी चस्पा कर दिए। छात्रों का आरोप है कि मूल्यांकन में गड़बड़ी की है, जिसमें कई छात्र फेल कर दिए हैं। एनएसयूआई के अंकुश गौतम ने बताया कि आउट ऑफ सिलेबस पेपर आया और मूल्यांकन में भी गड़बड़ी की है। आरटीआई खोलने, एक्स छात्रों को पुन: परीक्षा देने का अधिकार मिलने, बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के पहले पेपर पॉलिटिकल साइंस का दोबारा मूल्यांकन करने और पास करने की मांगें की गईं। बाद में परीक्षा नियंत्रक और डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह भी पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन आरटीआई के आवेदन की तिथि 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। आउट ऑफ सिलेबस की शिकायत पर समिति बनाई है, इसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आएगी, इसके बाद आगे का निर्णय होगा।

#CityStates #Agra #DrBhimraoAmbedkarUniversityAgra #AgraNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्वविद्यालय में हंगामा: परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव, लापता के पोस्टर लगाए; छात्रों ने लगाया ये आरोप #CityStates #Agra #DrBhimraoAmbedkarUniversityAgra #AgraNews #VaranasiLiveNews