Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने ली नशा विरोधी शपथ

एडीसी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने नशा विरोधी रैली में लिया भागसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अभिषेक गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे की बढ़ती समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को नशा विरोधी शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में निकाली गई जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने नशा विरोधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली में एसडीएम संजीत सिंह, बीडीओ रजत चौधरी, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, नीना देवी, त्रिलोक चंद सहित अन्य मौजूद रहे।

#StudentsAndPublicRepresentativesTookAnAnti-drugPledge. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने ली नशा विरोधी शपथ #StudentsAndPublicRepresentativesTookAnAnti-drugPledge. #VaranasiLiveNews