Bulandshahar News: छात्रा मिताली सिंह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम
जहांगीराबाद। एमए समाजशास्त्र के परीक्षा परिणाम में रघुवरदयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा मिताली सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एमए शिक्षाशास्त्र की निधि शर्मा ने द्वितीय और एमए गृह विज्ञान की छात्रा रितुल ने तृतीय स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि मिताली को 22 जुलाई 2026 को सीसीएसयू में आयोजित होने वाले के 38वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग व हर्ष अग्रवाल ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राध्यापक रिंकू राघव, शरद शर्मा, शशिकांत, केशव, सीमा शर्मा समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
#BulandshahrNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:18 IST
Bulandshahar News: छात्रा मिताली सिंह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम #BulandshahrNews #VaranasiLiveNews
