UP: 'मेरे से कुछ नहीं हो सकता भैया जी, पेपर खराब हो गया', नोट लिख फंदे से लटकी नीट परीक्षा देकर लौटी छात्रा
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया टोला कंचनपुर में सोमवार को नीट परीक्षा देकर लौटी एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र पर लिखा है, मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चंचल भारती सोमवार को गोरखपुर में आयोजित नीट परीक्षा देकर घर लौटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद चंचल परीक्षा के प्रश्न पत्र में अपने उत्तरों का मिलान कर रही थी। इसी दौरान उसने परिजनों से कहा कि उसका पेपर खराब हो गया है। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाते हुए कहा कि अभी परिणाम आना बाकी है, इसलिए निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने चले गए। कुछ समय बाद परिवार का एक सदस्य घर के अंदर बोरा लेने पहुंचा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।
#CityStates #Gorakhpur #Maharajganj #UttarPradesh #MaharajganjSuicide #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 14:52 IST
UP: 'मेरे से कुछ नहीं हो सकता भैया जी, पेपर खराब हो गया', नोट लिख फंदे से लटकी नीट परीक्षा देकर लौटी छात्रा #CityStates #Gorakhpur #Maharajganj #UttarPradesh #MaharajganjSuicide #VaranasiLiveNews
