Kotdwar News: सिलिंडरों की जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालकों और विभागीय अधिकारियों की टीमों के साथ की बैठकगैस एजेंसी संचालकों को स्टॉक और बफर स्टॉक रखने के लिए कहासंवाद न्यूज एजेंसीकोटद्वार। एसडीएम संदीप कुमार ने तहसील क्षेत्र में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने व घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी व व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए गैस एजेंसी प्रबंधकों व दोनों टीमों में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को स्टॉक व बफर स्टॉक रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी गैस एजेंसी के प्रबंधकों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं व्यावसायिक दुरुपयोग न होने पाए। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी की ओर से नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीमों से लगातार समन्वय स्थापित कर जमाखोरी, कालाबाजारी की सूचना तत्काल टीम को दें। साथ ही पूर्व की भांति क्षेत्रीय जनता को घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गैस एजेंसियां अपने गोदाम में भी सिलिंडरों का स्टॉक व बफर स्टॉक रखें। उन्होंने नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, बाट माप निरीक्षक को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक दिन गैस गोदामों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि का औचक निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कहा कि वर्तमान में घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है और कोटद्वार क्षेत्र में गैस आपूर्ति की सामान्य स्थिति है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भी अपील की कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य दिनों की तरह ही घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग कराएं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए गैस कंपनियों को निर्देशित करने की मांगकोटद्वार। सिताबपुर देवी रोड निवासी समाज सेवी मुजीब नैथानी ने घरेलू गैस सिलिंडरों की ऑनलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कत की ओर से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आम जनता को होने वाली परेशानी दूर करने की मांग उठाई है। कहा कि नगर के अधिकांश इलाकों में गैस सिलिंडर बांटने के लिए गैस की गाड़ी के दिन निर्धारित हैं। गैस एजेंसियों की गाड़ियां अपने निर्धारत रूटों पर निर्धारित दिनों में आ तो रही हैं, लेकिन इन रूटों के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर इसलिए नहीं दिए जा रहे हैं, कि उनके मोबाइल से गैस बुकिंग नंबर पर मिस कॉल नहीं जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर प्राप्त नहीं हो रहा है। बिना डीएसी नंबर के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। संवाद

#StrictActionWillBeTakenAgainstThoseHoardingAndBlackMarketingCylinders. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: सिलिंडरों की जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई #StrictActionWillBeTakenAgainstThoseHoardingAndBlackMarketingCylinders. #VaranasiLiveNews