Chamba News: किलाड़-पुरथी मार्ग का सुदृढ़ीकरण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

पांगी(चंबा)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 108 आरसीसी इकाई ने मंगलवार से ग्रीफ कैंप किलाड़ से पुरथी तक सड़क सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया। कार्य शुरू होने से पांगी घाटी के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।मंगलवार को बीआरओ अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में पेवर मशीन और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से कार्य शुरू किया गया। किलाड़-पुरथी मार्ग घाटी के लोगों और यहां आने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क के सुधरने से आवागमन अधिक सुगम होने के साथ यात्रियों को गड्ढों और धूल-मिट्टी से भी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। वहीं, सड़क संपर्क मजबूत होने से स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सड़क का कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने बीआरओ और 108 आरसीसी के अधिकारियों व जवानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।

#StrengtheningOfKillar-PurthiRoadBegins;ResidentsToGetRelief. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 18, 2026, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: किलाड़-पुरथी मार्ग का सुदृढ़ीकरण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत #StrengtheningOfKillar-PurthiRoadBegins;ResidentsToGetRelief. #VaranasiLiveNews