Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट

संवाद न्यूज एजेंसी धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के मुख्य कस्बा धर्मसिंहवा में स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रहती है। आवश्यकता बगैर दिन में भी स्ट्रीट लाइट के जलने से बिजली खर्च हो रही है। साथ ही नगर पंचायत पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।स्थानीय नगर पंचायत के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट शाम को जला दी जाती है और सुबह बुझा दी जाती है, लेकिन नगर पंचायत के मुख्य कस्बा गौरी राई धर्मसिंहवा वार्ड मार्ग पर पूरे दिन स्ट्रीट लाइट जलती देखी जा सकती है।यह स्ट्रीट लाइट जलाने व बुझाने की जिम्मेदारी कर्मचारियों की है। इसके बावजूद स्ट्रीट लाइट दिन में जलती रहती है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के दिन में जलने की सूचना उन्हें नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो उसे सही किया जाएगा।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 00:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews