Yamuna Nagar News: बुजुर्ग महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर बैग से निकाली नकदी
यमुनानगर। मदद के बहाने एक युवक ने भंभोल गांव की बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने पहले खुद को परिचित बताते हुए बुआ राम-राम कहकर अपनापन दिखाया जीता, फिर बैंक तक बाइक पर छोड़कर विश्वास हासिल किया। बाद में महिला के बैंक से रुपये निकालकर बाहर आने पर दोबारा उसे बाइक पर बैठाया और रास्ते में उसके बैग से 51 हजार रुपये लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।भंभोल निवासी चिंतो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी स्थित सेंट्रल बैंक में इंदिरा आवास योजना के तहत खाते में आए 51 हजार रुपये निकालने पहुंची थीं। खाते में पहले से चार हजार रुपये भी थे, जिन्हें मिलाकर उन्होंने कुल 55 हजार रुपये निकाले। इन पैसों से उन्हें अपने कच्चे मकान की मरम्मत और निर्माण कार्य करवाना था। महिला के अनुसार बैंक पहुंचने से पहले एक युवक बाइक पर आया और बुआ राम-राम कहकर उन्हें बैंक तक छोड़ने की बात कही। भरोसा होने पर वह उसकी बाइक पर बैठ गईं। बैंक पहुंचकर युवक चला गया, लेकिन महिला के रुपये निकालकर बाहर आते ही वह फिर वहां पहुंच गया और घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। कुछ दूरी जाने के बाद युवक ने बाइक रोक दी और बातचीत के दौरान महिला के बैग से रुपये निकाल लिए। भागते समय चार हजार रुपये नीचे गिर गए, जबकि आरोपी 51 हजार रुपये लेकर भाग गया। घर पहुंचने पर महिला ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ थाना शहर जगाधरी में शिकायत दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद----------
#StoleCashFromTheBagOfAnElderlyWomanAfterGivingHerALiftOnAMotorcycle. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 01:52 IST
Yamuna Nagar News: बुजुर्ग महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर बैग से निकाली नकदी #StoleCashFromTheBagOfAnElderlyWomanAfterGivingHerALiftOnAMotorcycle. #VaranasiLiveNews
