Gorakhpur News: एसटीएफ ने एक और आरोपी को दबोचा, तीन अन्य गुर्गे रडार पर

गोरखपुर। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मामले में एसटीएफ ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अब तक एसटीएफ और स्थानीय पुलिस इस मामले में नाबालिग समेत 16 आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है। वहीं प्राथमिकी में नामजद 17 अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूछताछ के दौरान जेल भेजे गए आरोपियों से मिले अहम सुरागों के आधार पर तीन अन्य संदिग्ध एसटीएफ के रडार पर हैं। खोराबार पुलिस ने रविवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान कैंट के डिबिया निवासी अफजल खान और दिव्यनगर रानीडीहा निवासी मोहम्मद शमी के रूप में हुई थी। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इधर, एसटीएफ सोमवार को नामजद एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार गैर जनपद का रहने वाला शख्स शहर में असलहा तस्करी की नीयत से आया था।

#STFNabsAnotherAccused;ThreeOtherHenchmenOnTheRadar. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: एसटीएफ ने एक और आरोपी को दबोचा, तीन अन्य गुर्गे रडार पर #STFNabsAnotherAccused;ThreeOtherHenchmenOnTheRadar. #VaranasiLiveNews