Panipat News: एसटीएफ और सीआईए टीम खंगाल रही काॅल नंबर की डिटेल

पानीपत। कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है। सीआईए की टीमों के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी छानबीन कर रही है। टीमों ने जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी डिटेल खंगाली। उधर, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी इसका संज्ञान लिया है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को इस संबंध में पानीपत पहुंचकर परिवार से बात करेंगे। रविवार को कांग्रेस नेता सचिन कुंडू के नंबर पर पहले दो व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की तो उनके पास दो वॉइस मैसेज आए। जिसमें बदमाशों ने धमकी देते हुए हुआ कहा कि फोन नहीं उठा रहे। इसके बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और 24 घंटे का समय दिया। मैसेज मिलने के तुरंत बाद वह थाने पहुंचे और शिकायत दी, इसके बाद एसपी से मुलाकात की। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा दे दी। सचिन कुंडू के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई, इसके साथ ही पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही हैं। ब्यूरो

#STFAndCIATeamsAreInvestigatingTheCallNumberDetails. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एसटीएफ और सीआईए टीम खंगाल रही काॅल नंबर की डिटेल #STFAndCIATeamsAreInvestigatingTheCallNumberDetails. #VaranasiLiveNews