Agra News: स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने 87 रनों से एसीए को हराकर अगले राउंड में बनाई जगह

आगरा। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर जूनियर टैलेंट क्रिकेट लीग के सातवें दिन सोमवार को खेले गए मैच में स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने एसीए क्रिकेट एकेडमी को 87 रनों से शिकस्त दी। मैच में सलोनी तोमर ने पांच विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच रहीं।जूनियर टैलेंट क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में टॉस जीतकर स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 20.2 ओवर में 135 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अर्जुन जाट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि मनन शर्मा ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। एसीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से रजत ने तीन और मनमोहन ने दो विकेट झटके। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम महज 48 रनों पर ढेर हो गई। स्टार नेक्स्ट एकेडमी की ओर से सलोनी तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, जबकि ललतेश ने तीन विकेट चटकाए।इस जीत के साथ स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने 87 रनों से मुकाबला अपने नाम कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सलोनी तोमर को डॉ. वीपी सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया, जबकि रजत को डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।मैच में अंपायरिंग सम्मी अली और विजय बघेल ने की। कमेंट्री देव पांडेय ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी लक्की ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राजीव पचौरी, पुंडीर, हरवीर सिंह, बंटी, जावेद, शमीम, जेपी माथुर और नवीन गौतम भी रहे। विजेताटीम

#StarNextAcademyDefeatedACABy87RunsToAdvanceToTheNextRound. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने 87 रनों से एसीए को हराकर अगले राउंड में बनाई जगह #StarNextAcademyDefeatedACABy87RunsToAdvanceToTheNextRound. #VaranasiLiveNews