Standing Yoga Poses: कमर दर्द से लेकर तनाव तक में फायदेमंद हैं ये खड़े होकर किए जाने वाले योगासन
Yoga Poses for Strength: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास लंबे समय तक एक्सरसाइज या योग करने का समय नहीं होता। ऐसे में खड़े होकर किए जाने वाले योगासन फिट और एक्टिव रहने का आसान तरीका बन सकते हैं। इन योगासनों की खास बात यह है कि इन्हें कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। ऑफिस में काम करते समय, घर में खाली समय में या सुबह की शुरुआत में इनका अभ्यास शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। खड़े होकर किए जाने वाले योगासन शरीर का संतुलन सुधारते हैं, मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और तनाव कम करने में मदद करते हैं। नियमित अभ्यास से कमर दर्द, थकान और शरीर में जकड़न जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ मिनट इन आसान योगासनों का अभ्यास करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान स्टैंडिंग योगासन, जिन्हें मौका मिलते ही किया जा सकता है।
#YogaAndHealth #National #StandingYogaPoses #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 15, 2026, 09:50 IST
Standing Yoga Poses: कमर दर्द से लेकर तनाव तक में फायदेमंद हैं ये खड़े होकर किए जाने वाले योगासन #YogaAndHealth #National #StandingYogaPoses #VaranasiLiveNews
