Kushinagar News: हॉकी में स्टेडियम ब्लू ने मारी बाजी, बनी जिला चैंपियन

पडरौना। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शनिवार को जिला स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए हुई। छह टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू ने फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम व्हाइट को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। व्हाइट टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस और फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।प्रतियोगिता के पहले मैच में शकुंतला इंटर कॉलेज, रविंद्र नगर घूस को स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू ने 4-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में एसएस पब्लिक स्कूल भिस्वां सरकारी पडरौना ने लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल को 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब को स्पोर्ट्स स्टेडियम व्हाइट ने 2-1 से पराजित किया। इसके बाद हुए सेमीफाइनल में व्हाइट टीम ने एसएस पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंत में हुए फाइनल में ब्लू ने 2-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा तकनीक को लेकर जागरूकता शिविर हुआ। इसमें शामिल हुए विभिन्न विद्यालयों की 40 बालिकाओं और संस्थाओं से महिलाओं ने कराटे सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लिया। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर सिविल जज (सीडि) भुवन से सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, राजेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, ममता भारती, दुर्गावती, कुमकुम ठाकुर, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: हॉकी में स्टेडियम ब्लू ने मारी बाजी, बनी जिला चैंपियन #KushinagarNews #VaranasiLiveNews