मेधावियों का सम्मान: गले में मेडल, चेहरे पर चमक और आंखों में बड़े सपने, फलक ने 99% अंकों से मंजिल पाई

किसी के गले में मेडल था तो कोई हाथ में प्रमाणपत्र लिए अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था। चेहरे पर खुशी और आंखों में भविष्य के सपने थे। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में सोमवार को कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। यहां अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों से मेधावी छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक पहुंचे थे। सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पंजीकरण के बाद पूरा परिसर इन होनहारों की आवाजाही से भर गया। कोई डॉक्टर तो कोई अफसर बनने की बात कर रहा था। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। जैसे ही किसी छात्र का नाम मंच से पुकारा जाता, सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता। मेडल पाकर मंच से उतरते मेधावियों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। सम्मान मिलने के बाद अभिभावकों के चेहरे पर भी गर्व साफ दिख रहा था।

#CityStates #Jammu #Srinagar #AmarUjalaMedhaviSamman #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 15:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेधावियों का सम्मान: गले में मेडल, चेहरे पर चमक और आंखों में बड़े सपने, फलक ने 99% अंकों से मंजिल पाई #CityStates #Jammu #Srinagar #AmarUjalaMedhaviSamman #VaranasiLiveNews