Sri Ganganagar: ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत बनी काल, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

श्री गंगानगर जिले में शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे-62 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। चुनावढ़ थाना क्षेत्र के नेतावाला गांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे युवक बुरी तरह फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में मोनू वर्मा (25) पुत्र रायसाहब निवासी बींजबायला, कुलदीप सिंह (25) निवासी बींजबायला और प्रदीप लूणा (23) निवासी 48 एलएनपी, श्रीगंगानगर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। ये भी पढ़ें:Sri Ganganagar Case:हाथों में रचनी थी हिना, लगी हथकड़ी, शादी करने न्यूजीलैंड से आए NRI पर दुष्कर्म का आरोप हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मृतकों के रिश्तेदार और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में शोक और मातम का माहौल नजर आया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों की कम उम्र और एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर डीएसपी भूपेंद्र सोनी और सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाष ढील भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने शवों का परीक्षण किया। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

#CityStates #Rajasthan #SriGanganagar #SriGanganagarNews #Nh-62 #NationalHighway62 #RoadAccident #FatalRoadAccident #Head-onCollision #TruckAndCarCrash #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sri Ganganagar: ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत बनी काल, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत #CityStates #Rajasthan #SriGanganagar #SriGanganagarNews #Nh-62 #NationalHighway62 #RoadAccident #FatalRoadAccident #Head-onCollision #TruckAndCarCrash #VaranasiLiveNews