Rohtak News: नुक्कड़ नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेश

रोहतक। निगम ने स्वच्छता के चार रंग, हरियाणा के संग अभियान के तहत शहरवासियों को स्वच्छता एवं कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करने की जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को पालिका बाजार एवं महावीर पार्क में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने दी। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, घर और संस्थान के स्तर पर ही कूड़े का अलग-अलग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का संदेश दिया गया। निगम आयुक्त ने कहा कि अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, घरेलू खतरनाक कूड़ा एवं सेनेटरी अपशिष्ट को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वच्छता के महत्व, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव तथा कूड़े को अलग-अलग करने के लाभों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने सराहा। बताया कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था एवं जागरूकता के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। टीमों द्वारा शहर में निरीक्षण करते हुए 21 चालान 15,100 रुपये के गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के किए गए हैं।

#SpreadTheMessageOfCleanlinessThroughStreetPlays. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 22:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: नुक्कड़ नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेश #SpreadTheMessageOfCleanlinessThroughStreetPlays. #VaranasiLiveNews