Jammu News: 650 करोड़ से संवरेंगे 570 से ज्यादा खेल प्रोजेक्ट

प्रदेश में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने पर चल रहा कामसंवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खेल सुविधाएं बेहतर करने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बड़े स्तर पर काम कर रहा है। इस वर्ष में 650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 570 से ज्यादा खेल एवं युवा अवसंरचना परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनकी समीक्षा मंगलवार को आयुक्त सचिव खेल डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने पहली तिमाही की बैठक में की। बताया गया कि खेल निदेशालय 315 परियोजनाओं पर काम कर रहा है। प्रदेश में खेल परिषद 263 परियोजनाओं का निर्माण करा रही है। इनमें नए स्टेडियम, इंडोर हॉल, खेल मैदान, यूथ हॉस्टल, खेल अकादमियां और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। नगरोटा खेल गांव को आधुनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां लॉन टेनिस अकादमी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग सेंटर, यूथ हॉस्टल और क्रिकेट सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। राजोरी, रामबन, सांबा, श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम, पुंछ और जम्मू सहित कई जिलों में नए खेल भवन और आवासीय खेल परिसर बनाए जा रहे हैं। डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और डिजिटल निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#SportsNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sports news



Jammu News: 650 करोड़ से संवरेंगे 570 से ज्यादा खेल प्रोजेक्ट #SportsNews #VaranasiLiveNews