Jammu News: फुटबॉल टीम के ट्रायल में दूसरे दिन 51 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। एआईएफएफ सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर टीम के चयन ट्रायल के दूसरे दिन 51 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से श्रीनगर और जम्मू में लिए जा रहे हैं। मंगलवार को टीआरसी स्थित सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल स्टेडियम श्रीनगर में 38 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। परेड ग्राउंड मिनी स्टेडियम जम्मू में 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कश्मीर संभाग से 29 और जम्मू संभाग के सभी 13 खिलाड़ियों को अंतिम चयन ट्रायल के लिए चुना गया है। अंतिम चयन ट्रायल 16 और 17 जुलाई को टीआरसी श्रीनगर में होगा। इसके बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम घोषित की जाएगी।
#SportsNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 02:53 IST
Jammu News: फुटबॉल टीम के ट्रायल में दूसरे दिन 51 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा #SportsNews #VaranasiLiveNews
