Gurugram News: स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल बना चैंपियन

अंडर-12 अंतर विद्यालय फाउंडेशन कप 2026 का हुआ था आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। लिफ्ट अप स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर-12 अंतर विद्यालय फाउंडेशन कप 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया और सभी टीमों ने लीग प्रारूप के तहत तीन-तीन मुकाबले खेले। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया।टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, प्रमंदा इंटरनेशनल स्कूल दूसरे और शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल ने प्रमंदा इंटरनेशनल स्कूल को 103 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स मंत्रा की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान प्रियांशु पांडेय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रमंदा इंटरनेशनल स्कूल की टीम 9 ओवर में 53 रन पर सिमट गई। स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल की ओर से पार्थ ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके और मैच के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इसके अलावा दिव्यम ने एक विकेट और आदर्श कुमार ने एक विकेट हासिल किया।

#SportsMantraCricketSchoolBecomesChampion #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल बना चैंपियन #SportsMantraCricketSchoolBecomesChampion #VaranasiLiveNews