33 खेलों के साथ ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल स्पर्धाएं होंगी

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026-27 के लिए ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का निर्णय लिया है। ये प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होंगी। इनमें कुल 33 खेल शामिल हैं, जिनमें वुशु, मॉडर्न पेंटाथलॉन और स्क्वैश जैसे तीन नए खेल जोड़े गए हैं।प्रतियोगिताओं का आयोजन संबंधित जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों और जिला खेल अधिकारियों की देखरेख में होगा। खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य है। जिला स्तरीय खेल परिणामों की सूची 7 अगस्त तक निदेशालय को जमा करनी होगी। ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, तैराकी, डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं। गैर ओलंपिक खेलों में बेसबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबॉल, स्केटिंग, सॉफ्टबॉल और योगासन हैं।आयु वर्ग और पात्रताप्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। अंडर-14 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2013 को या उसके बाद जन्मे छात्र पात्र होंगे। अंडर-17 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2010 को या उसके बाद जन्मे छात्र और अंडर-19 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद जन्मे छात्र पात्र होंगे। केवल वास्तविक छात्र ही अपनी स्कूल टीमों में भाग ले सकते हैं। एक खिलाड़ी दो छोटे और एक बड़े खेल में भाग ले सकता है। एथलेटिक्स और तैराकी में तीन स्पर्धाओं और दो रिले दौड़ में भाग ले सकते हैं।पंजीकरण और नियमखिलाड़ियों का बायोडाटा निर्धारित पात्रता फॉर्म में नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ जमा करना होगा। यह फॉर्म टूर्नामेंट की तारीख से एक दिन पहले टीम प्रबंधक या कोच की ओर से जमा किया जाएगा। जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, आठवीं या दसवीं कक्षा की परीक्षा के प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष की मूल अंकतालिका की सत्यापित प्रतियां आवश्यक हैं। सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु सत्यापन परीक्षण अनिवार्य है। अपूर्ण दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि कोई छात्र किसी अन्य स्कूल में भी नामांकित पाया जाता है तो उसकी टीम को दो साल के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा। वर्जनब्लाक व जिला स्तरीय स्कूली खेलों का कैलेंडर जारी हो चुका है। सेट परीक्षाओं को देखते हुए 20 जुलाई तक ब्लाक स्तरीय खेल करवाए जाएंगे और परीक्षाओं के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसकी तैयारी की जा रही है।रतिंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी

#SportsDisciplinesWillBeHeld #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




33 खेलों के साथ ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल स्पर्धाएं होंगी #SportsDisciplinesWillBeHeld #VaranasiLiveNews