UP: ATF की मार वाराणसी से स्पाइसजेट की विदाई, 25 जून से बंद होंगी सभी उड़ानें; पहले ही 12 हो चुकी हैं रद्द
Varanasi News:बाबतपुर विमान ईंधन एटीएफ की आसमान छूती कीमतों का असर अब वाराणसी के हवाई यातायात पर साफ दिखाई देने लगा है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट अपनी अंतिम नियमित उड़ान 25 जून को संचालित करेगी। इसके साथ ही वाराणसी से स्पाइसजेट की सभी यात्री सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी। इससे पहले भी बढ़ती परिचालन लागत और यात्रियों की घटती संख्या के कारण विभिन्न एयरलाइंस ने वाराणसी से कुल लगभग 12 उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है। वर्तमान में स्पाइसजेट केवल मुंबई वाराणसी मुंबई सेक्टर पर अपनी सेवा दे रही है। सूत्रों की माने तो एयरलाइन ने इस सेवा को भी 25 जून के बाद बंद करने का निर्णय लिया है। इससे पहले स्पाइसजेट दिल्ली, पुणे और मुंबई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित करती थी, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च और सीमित मांग के कारण एक एक कर सभी सेवाएं समाप्त होती चली गईं। एयरपोर्ट और विमानन क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार, विमान ईंधन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने एयरलाइंस की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा दिया है। दो महीनों में हुई इस रिकॉर्ड वृद्धि ने एयरलाइंस के परिचालन खर्च को कई गुना बढ़ा दिया है।
#CityStates #Varanasi #SpicejetNews #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 23:55 IST
UP: ATF की मार वाराणसी से स्पाइसजेट की विदाई, 25 जून से बंद होंगी सभी उड़ानें; पहले ही 12 हो चुकी हैं रद्द #CityStates #Varanasi #SpicejetNews #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
