Aligarh News: खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क किनारे पंक्चर खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान धीरज (23) निवासी घांघौली, थानाक्षेत्र टप्पल, अलीगढ़ और भरत (20) निवासी लालपुर रोड, थानाक्षेत्र टप्पल, अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल भानू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। टप्पल क्षेत्र के गांव घांघोली निवासी भानु पुत्र विजयपाल शनिवार को अपने चचेरे भाई धीरज पुत्र नौरंगी और टप्पल के मोहल्ला करबाला निवासी भरत पुत्र रामअवतार के साथ अपनी ई-कार से दूध की आपूर्ति करने जा रहा था। धीरज नोएडा में रहकर पढ़ाई करता था और रक्षाबंधन की छुट्टी में घर आया था। भरत नोएडा के कैलाश अस्पताल में करीब तीन माह से वार्ड बॉय का काम करता था। उसने नोएडा जाने के लिए लिफ्ट ली थी। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवकों को बाहर निकाला। तीनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने धीरज और भरत को मृत घोषित कर दिया। बस के पीछे कोई चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खराब खड़े वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।चार बहनों का अकेला भाई था भरतभरत चार बहनों के बीच अकेला भाई था। बड़ी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भरत और उसकी छोटी बहन अविवाहित हैं। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव गांव नहीं पहुंचे थे।दो भाइयों में छोटा था धीरजस्थानीय लोगों ने बताया है कि धीरज दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। बड़ा भाई अरविंद विवाहित है और पुलिस विभाग में तैनात है। धीरज की मां गृहिणी हैं, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह भानु के साथ नोएडा दूध बंटवाने जा रहा था। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

#AligarhNews #TwoDies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत #AligarhNews #TwoDies #VaranasiLiveNews