Agra News: तेज रफ्तार कार ने बछड़े को मारी टक्कर, प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे बैठे गाय के बछड़े की मौत हो गई। बजरंग दल के नगर संयोजक की तहरीर पर थाना ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बसई खुर्द निवासी बजरंग दल के नगर संयोजक विनेश सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को दोपहर करीब 4:25 बजे फतेहाबाद रोड स्थित बसई खुर्द के पास काले रंग की कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे बैठे बछड़े को रौंद दिया। विनेश ने पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज दिए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#SpeedingCarHitsCalf;FIRRegistered. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: तेज रफ्तार कार ने बछड़े को मारी टक्कर, प्राथमिकी #SpeedingCarHitsCalf;FIRRegistered. #VaranasiLiveNews