Special unreserved train: आज से निजामुद्दीन के लिए होगी संचालित, झांसी से दोपहर पौने चार बजे होगी रवाना

रेल प्रशासन ने होली पर्व पर संभावित यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन शुरू किया है। गाड़ी संख्या (01823) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चार से आठ मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या (01824) पांच से नौ मार्च तक प्रतिदिन निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित होगी। दोनों ट्रेनें कुल पांच फेरे लेंगी। रेलवे पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ी में 18 साधारण कोच, दाे एसएलआर कोच सहित कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे। गाड़ी संख्या (01823) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से समय दोपहर 3:45 बजे चलेगी। दतिया रेलवे स्टेशन पर 4:08 बजे ठहराव लेगी। डबरा रेलवे स्टेशन पर 4:28, ग्वालियर 5:20, मुरैना शाम 6:05 बजे, धौलपुर शाम 6:43, आगरा शाम 7:25 बजे और मथुरा में शाम 8:20 बजे ठहराव लेगी। ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन निजामुद्दीन देर शाम 11:25 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (01824) निजामुद्दीन स्टेशन से समय 4:10 बजे प्रस्थान कर मथुरा स्टेशन पर 7:10 बजे ठहराव लेकर, आगरा 8:40, धौलपुर 10:10, मुरैना 10:55, ग्वालियर 11:30, डबरा 12:28, दतिया 12:58 ठहर कर अपने गंतव्य स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी। संवाद

#CityStates #Jhansi #SpecialTrainForNizamuddin #SpecialTrainFromJhansiToDelhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 04:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Special unreserved train: आज से निजामुद्दीन के लिए होगी संचालित, झांसी से दोपहर पौने चार बजे होगी रवाना #CityStates #Jhansi #SpecialTrainForNizamuddin #SpecialTrainFromJhansiToDelhi #VaranasiLiveNews