UP: बिजली, पानी और खाद के मुद्दे पर सपा का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सांसद वीरेंद्र सिंह ने सौंपा ज्ञापन; रोष

धान रोपाई के मौसम में किसानों को बिजली, सिंचाई और खाद की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से हुई वार्ता के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण निजी नलकूप भी बंद पड़े हैं, जिससे किसान समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे खेती प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

#CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बिजली, पानी और खाद के मुद्दे पर सपा का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सांसद वीरेंद्र सिंह ने सौंपा ज्ञापन; रोष #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews