राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'छोटे लोगों को फंसाया', शिवपाल यादव बोले- निष्पक्ष जांच में बेनकाब होंगे कई बड़े चेहरे

भारतीय जनता पार्टी के पास झूठ बोलने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक भाजपा के नेता देश और प्रदेश की जनता से झूठ बोलते हैं, उन्होंने जनता के लिए कोई खास काम नहीं किया है। ऐसे में आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे के पास एक होटल में बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने राजभर के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि राजभर कुछ भी बोल सकते हैं। उनको इस समय इलाज की जरूरत है, कोई विशेष चिकित्सक ही उनका इलाज कर सकता है। शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में भाजपा पर निशाना साधा, कहा कि भाजपा इस प्रमुख मुद्दे में छोटे लोगों को फंसा रही है, इस मामले में जो मुख्य दोषी हैं, उन्हें भाजपा संरक्षण देने का काम कर रही है। इस मामले की यदि निष्पक्ष जांच हो तो पूरे मामले में कई बड़े साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

#CityStates #Firozabad #ShivpalSinghYadav #SamajwadiParty #RamMandirAyodhya #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 11:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'छोटे लोगों को फंसाया', शिवपाल यादव बोले- निष्पक्ष जांच में बेनकाब होंगे कई बड़े चेहरे #CityStates #Firozabad #ShivpalSinghYadav #SamajwadiParty #RamMandirAyodhya #VaranasiLiveNews