Gurugram News: जमीनी विवाद में बेटे पर मां-बहन के साथ के साथ मारपीट करने का आरोप
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर बेटे के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक बेटे पर जमीन के लालच में मां व बहन के साथ के साथ मारपीट का आरोप लगा है। खेड़ा खुर्रमपुर गांव निवासी सत्यवती (62) की शिकायत पर बेटे विकास के खिलाफ 9 जुलाई को फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे को जांच में शामिल करते हुए पूछताछ की है। अभी उसे जमानत पर छोड़ा गया है।पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति की 2023 में मौत हो चुकी है। उनका एक बेटा व एक बेटी है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसका बेटा विकास जमीन व रुपयों को लेकर झगड़ा व गाली-गलौज करता है। तीन माह पहले उसके बेटे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपनी बेटी सोनिया के घर चली गई थी। 7 जुलाई को बेटी सोनिया के साथ अपने घर पर आई तो विकास ने उनके साथ लोहे की पाइप से मारपीट की व घर में घुसने नहीं दिया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मीना कर रही है। ----बुजुर्ग महिला के बेटे विकास को जांच में शामिल कर पूछताछ की है। फिलहाल उसे जमानत पर छोड़ा गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। - महावीर, इंस्पेक्टर व प्रभारी, फर्रुखनगर थाना
#SonAccusedOfAssaultingMotherAndSisterOverLandDispute #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:37 IST
Gurugram News: जमीनी विवाद में बेटे पर मां-बहन के साथ के साथ मारपीट करने का आरोप #SonAccusedOfAssaultingMotherAndSisterOverLandDispute #VaranasiLiveNews
