Panipat News: श्रीमद्भगवद्गीता में बताया हर समस्या का समाधान

पानीपत। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर जिला स्तरीय महोत्सव का शुक्रवार को गीता सेमिनार के साथ आगाज हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके स्कूल में सेमिनार किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन और सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग ने किया। सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने श्रीमद्भगवद्गीता की महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम मनदीप कुमार ने रहे। वक्ताओं ने गीता में हर समस्या का समाधान होना बताया। उन्होंने कहा कि गीता के साथ जीवन का सच जुड़ा है और यह जीवनशैली को दर्शाती है। गीता प्रेरणा देती है और असहाय जीवन में जान फूंकती है। यह किसी मजहब का नहीं मानव जीवन का सारांश है। समय में भले ही बदलाव आया हो लेकिन गीता की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है। सभी प्रकार की जिज्ञासाओं का समाधान गीता है। गीता हमें विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाती है और जीवन में आगे बढ़ाना सिखाती है। गीता विश्वविद्यालय से डॉ. प्रेरणा डावर ने कहा कि निराशा में पार निकालने वाला ग्रंथ ही गीता है। गीता हमें कर्म करने का संदेश देती है। आलस्य त्यागने का संदेश देती है। लोगों को गीता के उपदेशों को अपने आचरण में ढालना चाहिए। गीता को समझने के लिए परमात्मा में विश्वास जरूरी होना चाहिए। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विकास गोयल ने कहा कि गीता हमें यही सिखाती है कि हमें सरल रहना चाहिए और विद्यार्थियों को पक्षियों की तरह हल्का होकर अपने काम पर फोकस करना चाहिए ताकि वे जीवन में ऊंचा उड़ सकें। बच्चों को हमेशा जिज्ञासु बनना चाहिए। वैसर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र दीक्षित ने कहा कि मनुष्य के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। आज का मानव चुनौतियों से घिरा है। उसका इस स्थिति में मार्गदर्शन गीता कर सकती है। गीता को समझना आवश्यक है। गीता में सभी संस्कृतियों का जीवन है। राष्ट्रीय सैनी समाज के अध्यक्ष कंवर रविन्द्र सैनी ने कहा कि बच्चों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहिए। गीता सेमिनार में जीओ गीता से अनिल मदान ने गीता स्तुति कर विभिन्न अध्यायों का अनुवाद हिन्दी में बताया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, एलडीएम राजकुमार, डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा व डॉ. एमकेके स्कूल के प्रशासक दीपक कुमार उपस्थित रहे।

#SolutionToEveryProblemIsGivenInShrimadBhagavadGita #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2025, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: श्रीमद्भगवद्गीता में बताया हर समस्या का समाधान #SolutionToEveryProblemIsGivenInShrimadBhagavadGita #VaranasiLiveNews