Uttarakhand: बारिश के बाद दरकने लगे पहाड़, बदरीनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बोल्डर आने से अलग-अलग जगह बंद
चमोली जिले के ज्योर्तिमठक्षेत्र में भारी बारिश के बाद पहाड़ दरकने लगे हैं। वहीं बदरीनाथधाम बर्फ की चादर से ढका है। तीन दिन बाद बारिश-बर्फबारी थमी तो धाम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दूसरी तरफ बदरीनाथ हाईवेगोविंद घाट के पास पिनोला मेंबड़े-बड़े पत्थर आने से पूरी तरह बंद है। उधर नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी सालधर के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि बीआरओ को जल्दहाईवे खोलने के लिए कहा गया है।दूसरी ओरबर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे को खोलने के लिए बीआरओकी ओर से प्रयास किया जा रहा है। यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी में बंद है। यहां भी एनएच हाईवे खोलने का प्रयास कर रहा है। दो दिन की बर्फबारी और बारिश के बाद जनपद में आजधूप खिली है, लेकिन मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो रही है।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #Snowfall #Badrinath #Highway #BadrinathHighway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:56 IST
Uttarakhand: बारिश के बाद दरकने लगे पहाड़, बदरीनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बोल्डर आने से अलग-अलग जगह बंद #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #Snowfall #Badrinath #Highway #BadrinathHighway #VaranasiLiveNews
