Kullu News: बर्फबारी, बारिश से फिर ठहर गई जिंदगी की रफ्तार

कुल्लू। जिले में मौसम ने फिर से करवट बदली है। सोमवार रात को हुई बर्फबारी व बारिश के बाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे के बाद फिर से बर्फबारी व बारिश का दौर जारी है जिससे कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जिंदगी की रफ्तार फिर से ठहर गई है। ठंड के कारण पर्यटक होटलों और घाटीवासी घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। कुल्लू, लाहौल में 330 सड़कें और 30 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। मौसम में आए बदलाव से जिला कुल्लू और लाहौल में करीब 30 से अधिक बस रूट ठप हो गए हैं। कुल्लू में 12 दिनों से 51 सड़कों पर यातायात थम गया है। इसमें हाईवे तीन के साथ हाईवे-305 शामिल है। वहीं कुल्लू में आठ बिजली के ट्रांसफार्मर अभी शुरू नहीं हो पाए हैं। इसमें चार कुल्लू और चार सैंज क्षेत्र में बंद है और लोगों को सर्द रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही हैं। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मुख्य सड़कों के साथ 283 सड़कें ठप पड़ी हैं। बर्फ के आगोश में सड़कों की बहाली का काम मौसम खुलने पर शुरू होगा। वहीं 22 ट्रांसफार्मरों ने भी जवाब दे दिया है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों को खराब मौसम व बर्फबारी को देखते हुए सोझा, जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला व अटल टनल की तरफ न जाने की हिदायत दी है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

#KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 00:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: बर्फबारी, बारिश से फिर ठहर गई जिंदगी की रफ्तार #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews