Mandi News: अरुण सांख्यान के तूफानी शतक से जीती स्नेहिल इन्फ्रा
सुंदरनगर (मंडी)। डीपीएल सीजन-14 के तहत डैहर में खेले जा रहे लीग मुकाबलों में रविवार को स्नेहिल इन्फ्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जे एमएच इलेवन को 15 रन से पराजित किया।स्नेहिल इन्फ्रा की जीत के हीरो अरुण सांख्यान रहे, जिन्होंने महज 57 गेंदों में 121 रन की तूफानी शतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्नेहिल इन्फ्रा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। अरुण सांख्यान ने 57 गेंदों में 121 रन जड़े। राजेंद्र ने 40 गेंदों में 60 रन और विनीत ने महज 11 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम के स्कोर को 243 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे एमएच इलेवन की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी की लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 228 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अंकुर ने 78 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रही। इस तरह स्नेहिल इन्फ्रा ने 15 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।शानदार शतकीय पारी के लिए अरुण सांख्यान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट आयोजक विजय ने बताया कि युवाओं में डीपीएल के प्रति लगातार बढ़ते उत्साह और लोकप्रियता के चलते प्रतियोगिता अपने 14वें सीजन तक पहुंच गई है।
#SnehilInfraWonDueToArunSankhyan'sStormyCentury #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 22, 2026, 23:35 IST
Mandi News: अरुण सांख्यान के तूफानी शतक से जीती स्नेहिल इन्फ्रा #SnehilInfraWonDueToArunSankhyan'sStormyCentury #VaranasiLiveNews
